फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: कई इलाकों में बारिश से जल-जमाव, यमुना का जलस्तर बढ़ा, सौ से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

Sun, 01 Aug 2021 09:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। रविवार होने के कारण अभी सड़कों पर अधिक लोग नहीं निकले हैं लेकिन अगर देर तक बारिश का सिलसिला चलता रहा तो जाम के हालात भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीती रात से हो रही बारिश ने जलजमाव की समस्या खड़ी कर दी है। वहीं साथ ही यमुना नदी जो पहले ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, उसका जलस्तर और बढ़ गया है। सौ से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। यमुना में जलस्तर बढ़ने से घाट पर बोटिंग को बंद कर दी गई है और नाव को पेड़ से बांध दिया गया है। 
विज्ञापन


कई इलाकों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है। निचले इलाके व बेसमेंट वाले घरों में पानी भर गया है। वहीं, हल्की हवाओं के कारण मौसम में ठंडक हो गई है। कई हिस्सों में हो रही बरसात ने कल की गर्मी और उमस को खत्म कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।



दिल्ली ही नहीं दिल्ली से सटे एनसीआर के भी कई इलाकों में शनिवार देर रात से ही बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह जलजमाव हो गया है। 
 
 

ऐसा रहा शनिवार का दिन
उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की उम्मीद में बैठे लोगों का शनिवार का दिन मायूसी भरा रहा। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिल्ली में मेघ नहीं बरसे। दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से लोग परेशान हुए। शाम के समय कुछ देर के लिए बादलों ने दिल्ली को घेरा, लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले ऑरेंज अलर्ट की घोषणा करते हुए दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना जताई थी। इसके विपरित शनिवार को हालात देखने को मिले। सुबह से सूरज के कड़े तेवर रहे और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसदी रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट की घोषणा की है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद दो अगस्त को मौसम करवट ले सकता है और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें