अरब सागर में उठे ताउते तूफान के असर से दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर शाम से हो रही बारिश बुधवार को पूरे दिन-रात जारी रही। 24 घंटे के अंदर दिल्ली में इतनी बारि श हुई कि इसने 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही कुल तीन रिकॉर्ड बना डाले।
दिल्ली में एक दिन में यानी बुधवार (19 मई) को 119.3 मिमी बारिश हुई। इस बारिश ने ये तीन रिकॉर्ड तोड़े...
1. मौसम विभाग (आईएमडी) के डाटा के हिसाब से मई महीने में चौबीस घंटे में 100 साल में इतनी ज्यादा बारिश पहली बार हुई।
2. इतना ही नहीं पिछले 10 सालों में पूरे मई महीने में कभी भी 100 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं हुई।
3. पांच सालों में मई के किसी दिन में सबसे ठंडी सुबह 19.3 डिग्री रही।
आगे तस्वीरों में देखिए दिल्ली-एनसीआर के शहरों का बारिश से हुआ क्या हाल....
विज्ञापन
2 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद अंडरपास में बारिश के पानी से कई गाड़ियां डूब गईं।
विज्ञापन
3 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में सिविल अस्पताल के बाहर बारिश का पानी जमा हो गया है। मरीज और तीमारदार पानी में निकलने को मजबूर हुए।
4 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के कोविड केयर सेंटर में अंदर तक पहुंचा बारिश का पानी। मरीजों को हो रही दिक्कत।
विज्ञापन
5 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद स्टेशन रोड जलमग्न हो गया है। गाड़ियों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद अंडरपास बारिश के पानी से जलमग्न हो गया है। बीच में ही गाड़ियां फंस गई हैं।
विज्ञापन
7 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 मे सड़क पर बारिश का पानी भर गया है। आवाजाही में हो रही दिक्कत।
8 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद एसजीएम नगर में बरसात का पानी भर गया है। लोगों को बाहर निकलने में हो रही पेरशानी।
9 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद मोहना मंडी में बारिश के पानी से गेहूं खराब हो रहा है।
10 of 11
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में बारिश और आंधी की वजह से पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। लोग पेड़ को सड़क से हटा रहे हैं।