नोएडा में आंधी-बारिश ने मचाया तबाही, बिजली आपूर्ति ठप
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में आंधी-बारिश ने मचाया तबाही,बिजली आपूर्ति ठप
बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने नोएडा में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी कर दिया। शहर के दो दर्जन से अधिक सेक्टरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों निवासियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। आंधी की तीव्रता इतनी थी कि 200 से अधिक स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। सेक्टर 18, 22, 62, 50, 71, 73, 78, 75, 122, 81, 83, 86, 137 और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आईं।