फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : 190 करोड़ की धोखाधड़ी में गाजियाबाद और नोएडा समेत 10 जगह छापे, तलाशी में मिले कई दस्तावेज जब्त

Fri, 06 Jun 2025 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस दौरान गाजियाबाद, नोएडा व पानीपत में भी कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया, ईडी ने श्री सिद्धदाता इस्पात प्रालि के निदेशकों, प्रमोटरों, साझेदारों, लेखा परीक्षकों के परिसरों में तलाशी ली व कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बृहस्पतिवार को दस ठिकानों पर छापे मारे।

विज्ञापन


इस दौरान गाजियाबाद, नोएडा व पानीपत में भी कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया, ईडी ने श्री सिद्धदाता इस्पात प्रालि के निदेशकों, प्रमोटरों, साझेदारों, लेखा परीक्षकों के परिसरों में तलाशी ली व कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 

इस कंपनी पर बैंक ऑफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के साथ धोखाधड़ी का आरोप है। ईडी की टीमों ने कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रमोटरों, साझेदारों, लेखा परीक्षकों व अन्य षड्यंत्रकारियों से जुड़े परिसरों में तलाशी ली और कई दस्तावेज की जांच की। 
विज्ञापन


ये सभी 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। यह कंपनी स्टील के कई उत्पाद बनाती है। बताया जा रहा है कि ईडी ने छापों के दौरान कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई ने दर्ज किया था मामला 
बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर धोखाधड़ी की जांच शुरू की थी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें