फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पंजाबी बाग के ईएसआई अस्पताल में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर

Thu, 20 May 2021 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित ईएसआई अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित ईएसआई अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आज दोपहर करीब एक बजकर 16 मिनट पर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है। साथ ही ये भी कहा कि यह आग अस्पताल के कोविड-19 ब्लॉक में नहीं लगी थी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया गया है। हालांकि अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गर्ग ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल की ओर दमकल की कुल सात गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों का अभियान अभी जारी है।

वहीं कुछ दिन पहले विकासपुरी के यूके नर्सिंग होम में भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। मरीजों और स्टाफ की जान पर बन आई थी। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर 31 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला था।
विज्ञापन


अस्पताल के स्टाफ ने बताया था कि आग पहली मंजिल पर बने स्टोर से लगी और बाकी जगह फैल गई। करीब 30 से अधिक दमकल कर्मियों को काम पर लगाया गया था। मरीजों में 17 कोविड पॉजिटिव मरीज भी थे। उनको निकालना चुनौती था। अस्पताल में धुंआ भरता जा रहा था। दमकल कर्मियों ने अंदर घुसकर अस्पताल के शीशे तोड़ कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें