फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: केजरीवाल ने की अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक, किए तीन बड़े फैसले

Thu, 20 May 2021 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ दिनों में दिल्ली में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस घातक इंफेक्शन से सात दिन में 300 मामले सामने आ चुके हैं और दो मौतें भी हो चुकी हैं...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में तेजी से बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। केजरीवाल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। हमें इस बीमारी को बढ़ने से भी रोकना है और जिनको ये बीमारी हो रही है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर इलाज देना है। इस बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए-
विज्ञापन

1- ब्लैक फंगस के इलाज के लिए LNJP, GTB और राजीव गांधी अस्पताल में सेंटर बनाए जाएंगे
2- इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध होगा
3- बीमारी से बचाव के उपायों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें