फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अक्तूबर से शुरू होगी दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रोफेशनल वॉलीबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (डीवीपीएल) का आगाज अक्तूबर से होने जा रहा है। आयोजक जसोदा गुलिया और नीति रावत ने बताया कि लीग के पुरुष वर्ग के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन



आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन और प्रदर्शन के आधार पर उन्हें लीग में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि डीवीपीएल में अंडर-21 और ग्रासरूट स्तर के खिलाड़ियों को भी पर्याप्त अवसर देने पर जोर रहेगा। इससे कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी क्षमता साबित करने का मंच मिलेगा। लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें