फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चंद दिन पहले उसने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराखंभा रोड थाना में तैनात एक सिपाही ने रविवार सुबह मिंटो रोड पिकेट पर सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। उसे जख्मी हालत में राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर कारणों की जांच कर रही है। जख्मी सिपाही की पहचान विपिन तोमर (26) के  रूप में हुई है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जोहरा गांव का रहने वाला है।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे सिपाही विपिन तोमर थाने पहुंचा। थाने से 9 एमएम पिस्टल लेने के बाद वह मिंटो रोड पिकेट पर ड्यूटी करने के लिए पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही विजय ने अपनी कनपटी पर गोली चला ली।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

गोली उसके सिर के आर-पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर सड़क की दूसरी ओर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीसीआर वैन से जख्मी सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। जहां गहन चिकित्सा कक्ष में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस उपायुक्त समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नही मिला।

छुट्टी से आते ही कर ली खुदकुशी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही के खुदकुशी करने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। विपिन के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई हैं।

वर्ष 2010 में विपिन दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वह दिल्ली के पहाड़गंज थाना के बैरक में रहता था। वह शुक्रवार को ही गांव से 10 दिन की छुट्टी मनाकर वापस आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि विपिन की अगले महीने की 10 तारीख को शादी होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह 10 दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था।
विज्ञापन

अगले माह होने वाली थी शादी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से मिले विपिन के बैग से शादी का कार्ड मिला है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि घटना से पूर्व विपिन किसी से फोन पर बात कर रहा था।

बात खत्म करने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक वजहों से उसने खुदकुशी का प्रयास किया है। साथ ही विभागीय कारणों की भी जांच की जा रही है।

हालांकि उसके सहयोगी पुलिसकर्मियों का कहना है कि विपिन ड्यूटी को लेकर काफी संजीदा रहता है और समय पर ड्यूटी आता जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें