फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में जल्द आएगा नया 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट'

Sun, 05 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को जल्द ही दूसरा राजवीर मिल सकता है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे सुपरकॉप एसीपी राजवीर के बेटे रोहित यादव ने यूपीएससी के नतीजों में सफल रहे हैं। रोहित यादव को 592वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


यूपीएससी के पिछले रिकार्ड को देखे तो रोहित यादव को आईपीएस मिल सकता है। रोहित यादव को भी उम्मीद है कि उन्हें आईपीएस मिल जाएगा, हालांकि रैंक के अनुसार उन्हें इस बार आईआरएस से भी संतोष करना पड़ सकता है।
 
एसीपी राजवीर की कुछ वर्ष पहले उनके दोस्त ने गुड़गांव इलाके में धोखे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसीपी राजवीर दिल्ली व एनसीआर के बदमाशों के लिए आतंक बने हुए थे।
विज्ञापन


बदमाशों के बीच में एसीपी राजवीर का इतना खौफ था कि बदमाश दिल्ली में आकर वारदात करने से डरते थे। राजवीर ने दिल्ली पुलिस में रहते हुए 80 से ज्यादा आतंकी व बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया था।
विज्ञापन

पिता की तरह सुपर कॉप बनना लक्ष्य

पार्लियामेंट व लालकिले पर हुए आतंकी हमले के आतंकियों को पकड़ने में सुपरकॉप राजवीर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का तो ये भी कहना है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खड़ा करने में एसीपी राजवीर, अपराध शाखा से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद से 30 जून को रिटायर हुए अशोक चांद, पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

अपने सपने को कामयाब होते देख रहे गुड़गांव निवासी रोहित यादव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि वह अपने पिता के पद चिह्नों पर चलकर दूसरे राजवीर बनेंगे। वह पापा की तरह बदमाश व आतंक पर रोक लगाएंगे।

रोहित अपने सफलता का श्रेय अपनी मां नर्मदा यादव व छोटी बहन सारा को देते हैं। छोटी बहन ने बेहद हौसलाअफजाई की और कुछ बनने के लिए प्रेरित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें