यहां डायवर्ट किया गया यातायात
एडवाइजरी के अनुसार, फतेहपुरी टी-प्वाइंट, बीएच राव रोड, पहाड़ी धीरज, सदर थाना रोड, बीएसजेड मार्ग, बोरा टूटी चौक, रानी झांसी रोड, दिल्ली गेट, राजघाट और आसपास के हिस्सों पर भी वाहनों का यातायात प्रतिबंधित व डायवर्ट किया जा सकता है।
निकलेगा जुलूस
परामर्श में यात्रियों से उन क्षेत्रों से बचने के लिए भी कहा गया है, जहां शब-ए-बरात जुलूस निकलेगा। परामर्श में कहा गया है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय के साथ अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
सार्वजनिक परिवहन से करें यात्रा
साथ ही, यात्रियों से सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने व वाहनों को केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने को कहा। परामर्श में कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध व अज्ञात वस्तु या व्यक्ति की सूचना निकटतम पुलिसकर्मी या पीसीआर को दें।