फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हूं, अस्पताल तक पहुंचाने वाला भी नहीं, ट्विटर पर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने की मदद

Fri, 27 Mar 2020 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 लाजपत नगर की एक महिला ने ट्वीट कर बताया कि वह गर्भवती है और घर में अस्पताल तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को पुलिस ने लोगों से उनकी समस्याएं मांगी थीं, ताकि उनसे निजात दिलाई जा सके। लाजपत नगर की एक महिला ने ट्वीट कर बताया कि वह गर्भवती है और घर में अस्पताल तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है। 

विज्ञापन


इसी बीच, उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। पुलिस तत्काल हरकत में आई और एक गाड़ी का इंतजाम कर उसके घर पहुंच गई। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा पुलिस ने लोगों की लॉकडाउन से जुड़ी समस्याओं का लगातार समाधान भी किया।

कोरोना वायरस के हमले के कारण बने अभूतपूर्व हालात के बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 से लेकर 5 बजे तक ट्विटर पर लोगों को उनकी समस्याएं बताने का अवसर दिया था। इस मौके पर लोगों ने पुलिस से हर तरह के सवाल पूछे। सबसे अधिक सवाल आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी से जुड़े थे। इसके बाद कुछ बीमार लोगों ने दूसरे जिलों में भेजने की अपील की। पुलिस की तरफ से भी तत्काल संबंधित जिले की पुलिस को शिकायतें भेजकर मदद का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें