फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुपर-6 मुकाबलों में दिल्ली पुलिस की 2-3 से करीबी हार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
आंबेडकर स्टेडियम में खेले गए सुपर-6 चरण के मुकाबलों में दिन के तीनों मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे, जहां टीमों ने जीत के लिए आखिरी मिनट तक संघर्ष किया। सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली पुलिस और प्रतिद्वंद्वी टीम के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली पुलिस को 2-3 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। दिल्ली पुलिस ने शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन विपक्षी टीम ने अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन



दूसरे मुकाबले में हॉप्स एफसी ने कॉन्शियंट पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 4-0 की बड़ी जीत दर्ज की। हॉप्स एफसी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। टीम की ओर से शानदार तालमेल और सटीक फिनिशिंग देखने को मिली। मजबूत रक्षापंक्ति के चलते कॉन्शियंट पूरे मैच में गोल करने में नाकाम रही। दिन के तीसरे मुकाबले में कॉलेजियन एफसी ने बेहद करीबी संघर्ष में 1-0 से जीत हासिल की। मैच लंबे समय तक गोलरहित बराबरी पर रहा, लेकिन अंतिम क्षणों में किए गए निर्णायक गोल ने मुकाबले का रुख बदल दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें