फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने चलती कार में प्रेमिका को मारी तीन गोली और फिर जो किया उससे सकते में पुलिस

Mon, 28 Sep 2020 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस और पीड़िता की मदद करने वाला सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार शाम दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी कार में सर्विस पिस्टल से प्रेमिका को गोली मार दी। युवती को तीन गोली मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
वहां से गुजर रहे शाहबाद डेयरी थाने के सब इंस्पेक्टर ने युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान संदीप दहिया के रूप में हुई है। वह वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था। उसकी तैनानी लाहौरी गेट थाने में है। शुरूआती जांच में पता चला है कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वह पत्नी से अलग रह रहा था। शाहदरा की रहने वाली एक युवती से फेसबुक के जरिए उसकी पहचान हुई थी। उसके बाद वह एक-दूसरे से मिलने लगे और दोनों के बीच प्यार हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
मदद करने वाला सब इंस्पेक्टर जयवीर - फोटो : अमर उजाला
 रविवार को संदीप दहिया युवती को कार से अलीपुर की ओर ले जा रहा था। कार में किसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। संदीप ने उसे गोली मार दी और जीटीके रोड साई मंदिर के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। साईं मंदिर के पास गुजर रहे शाहबाद डेयरी थाने के सब इंस्पेक्टर जयवीर ने युवती को घायल देखकर उसे अपनी कार से पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय से अस्पताल पहुंच जाने की वजह से युवती की जिंदगी बच गयी है।

4 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक साल से थी दोनों के बीच दोस्ती
अस्पताल जाने के दौरान घायल युवती ने मदद करने वाले सब इंस्पेक्टर जयवीर को बताया कि उसे दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने गोली मारी है। वह लाहौरी गेट थाने में तैनात है। उनके बीच एक साल से प्यार था। उसने बताया कि संदीप का अपनी पत्नी के साथ विवाद था, जिसकी वजह से वह पत्नी से अलग रह रहा था। कार में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in
पहले भी हुई है ऐसी वारदात
17 जनवरी 2016: द्वारका सेक्टर 4 में दिल्ली पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर विजेंद्र ने अपनी प्रेमिका निक्की चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली थी। 2001 में वह बतौर सिपाही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्ष 2008 में वह सब इंस्पेक्टर बन गया। उत्तम नगर में तैनाती के दौरान उसे निक्की से प्यार हो गया। विजेंद्र दो बच्चों का पिता था और पत्नी से उसके संबंध ठीक नहीं थे।

8 फरवरी 2020: रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास पीएसआई दीपांशु ने अपनी प्रेमिका एसआई प्रीति अहलावत को गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में हरियाणा के करनाल के पास दीपांशु की लाश उसकी कार में मिली। उसने भी खुदकुशी कर ली थी। प्रीति पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थी। दोनों बैचमेट थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें