फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो... मेरी पत्नी फिदायीन है, वह दिल्ली हवाई अड्डे पर विस्फोट करने जा रही है'

Sat, 17 Aug 2019 11:35 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फर्जी फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने शुक्रवार को फर्जी कॉल पर फिदायीन हमले की सूचना देकर दहशत का माहौल बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल ने बवाना जिले से उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार शख्स पर आरोप है कि उसने 8 अगस्त को एक फर्जी कॉल कर पुलिस को बरगलाने की कोशिश की और लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया। उसने 8 अगस्त को पुलिस को कॉल कर के कहा था कि उसकी पत्नी फिदायीन है और अभी वह दिल्ली हवाई अड्डे पर विस्फोट करने के लिए जा रही है। 

इस कॉल के बाद पुलिस प्रशासन के बीच और हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि जांच के बाद पता चला कि उस व्यक्ति ने फर्जी कॉल किया था। उसकी बातों में कोई सच्चाई नहीं थी। दरअसल उसकी पत्नी उसे छोड़ कर विदेश जा रही थी, इसलिए उसे रोकने के लिए शख्स ने फर्जी कॉल का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें