फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मुजाहिद्दीन के दो आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

Sun, 13 Jan 2019 08:14 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने एक संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कश्मीर के सोपिया इलाके से आईएम (इंडियन मुजाहिद्दीन) के दो आतंकियों को दबोचा है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों में एक नाबालिग है। आरोपी की पहचान नाउपुरा बाड़ा, सोपिया जे एंड के निवासी किफायतुल्लाह बुखारी के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए दोनों आतंकी आईएम के एरिया कमांडर नवीद बाबू के बेहद करीबी हैं। 

दोनों दिल्ली-एनसीआर में हथियार लेने आए थे। यहां से सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम कश्मीर रवाना हुई और संयुक्त ऑपरेशन में दोनों को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से एक पिस्टल व 14 कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल दोनों ही आरोपी जे एंड के पुलिस की गिरफ्त में हैं, दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्पेशल सेल आईएसआईएस और आईएम आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आतंकी अपने संगठन को मजबूत करने और अपने टारगेट को ठिकाने लगाने के लिए छोटे हथियार दिल्ली-एनसीआर व पश्चिम उत्तर-प्रदेश से कश्मीर ले जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में स्पेशल सेल ने 6 सितंबर 2018 को दिल्ली के लालकिला से आईएसआईएस जेके के दो आतंकी परवेज राशिद लोन व जमशीद जहूर पॉल को गिरफ्तार किया था। 

इसके बाद 24 नवंबर 2018 को सेल ने जे एंड के पुलिस के साथ मिलकर श्रीनगर से तीन आतंकियों ताहिर अली खान, हारिस मुशताक खान और आसिफ सुहैल नदफ को दबोचा था। इन लोगों ने पुलिस टीम पर ग्रेनेड से हमले का प्रयास किया था।

लगातार चल रही जांच के दौरान पुलिस को आईएम की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आतंकियों ने दिल्ली-एनसीआर से हथियार खरीदे हैं और वह कश्मीर लौट रहे हैं। 

सूचना मिलते ही फौरन स्पेशल सेल की एक टीम को कश्मीर के सोपिया रवाना किया गया। जे एंड के पुलिस को सूचना दी गई। दोनों की संयुक्त टीम ने एक विशेष नाका गांव नराऊ, सोपिया में लगाया। 

वहां से किफायतमुल्लाह और नाबालिग आतंकी को दबोच लिया गया। उनके पास से एक पिस्टल व 14 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दोनों आईएम के एरिया कमांडर नवीद बाबू के बेहद करीबी है। 

नवीद जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्व सिपाही है। 2012 में वह पुलिस में भर्ती हुआ था। लेकिन 2017 में वह पुलिस की चार इंसास रायफल लेकर फरार हो गया था। बाद में वह आईएम में शामिल हो गया था। 
 
विज्ञापन

नवीद ने कश्मीर में कई पुलिस कर्मियों व सेना के जवानों की हत्या की है। पकड़े गए दोनों आतंकियों की निशानदेही पर पुलिस ने नवीद बाबू का एक गुप्त अंडरग्राउंड बंकर का भी पता चला है। 

वहां चार-पांच लोगों के छुपने की जगह बनी हुई है। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों से पूछताछ के बाद कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें