फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के बीच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जब्त किए 146 किलो अवैध पटाखे

Thu, 03 Oct 2019 06:16 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जब्त किए पटाखे - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिवाली में मुनाफा कमाने के लिए अवैध पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। बिंदापुर थाना पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर 146 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दुकानदार दीपक को गिरफ्तार किया है। उसने अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम बना रखा था।

विज्ञापन


दीपक ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और त्योहार के समय पटाखे बेचता है। दिल्ली में प्रतिबंध होने की वजह से उसने पिछले साल के पटाखे हरियाणा में छिपाकर रखे हुए थे। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए वह फिर से पटाखे दिल्ली लाकर चोरी छिपे बेचने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें