फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अब जनता लापरवाह पुलिसकर्मियों को दिला सकेगी सजा, अधिकारी बोले- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 10 Nov 2022 12:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव रहित बैरिकेड को लेकर दिल्ली पुलिस को सख्त आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि सड़कें परिवहन के लिए होती हैं। हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आदेश दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल स्टेट्स रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली की सड़कों पर मानवरहित बैरिकेड नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जनता अब लापरवाही बरतने वाले दिल्ली पुलिसकर्मियों को सजा दिला सकेगी। अगर मानव रहित बैरिकेड लगे हुए हैं तो उसकी आप शिकायत दिल्ली पुलिस को कर सकते हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की जनता से सहायता मांगी कि वह मानव रहित बैरिकेड के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव रहित बैरिकेड को लेकर दिल्ली पुलिस को सख्त आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि सड़कें परिवहन के लिए होती हैं। हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आदेश दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल स्टेट्स रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली की सड़कों पर मानवरहित बैरिकेड नहीं रहेंगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सभी जगहों से मानव रहित बैरिकेड हटा लिए थे। मगर दिल्ली पुलिसकर्मियों की लापरवाही जारी है और मानव रहित बैरिकेड सड़कों पर पड़े रहते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा था कि राजधानी की सड़कों पर लगे बैरिकेड्स पर हमेशा पुलिसकर्मी रहते हैं। यदि सड़क पर कहीं भी कोई मानवरहित बैरिकेड दिखता है लोग तो तुरंत 112 पर कॉल कर दिल्ली पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा का कहना है कि हमने मानव रहित बैरिकेड को हटाने के लिए जनता से अपील की है। अगर कहीं भी मानव रहित बैरिकेड पाए गए तो दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त अनुशात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मानव रहित बैरिकेड को लेकर बीच-बीच में अभियान चलाया जाता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर उन्हें जनता से मानव रहित बैरिकेड के बारे में सूचना मिलती है तो वह तुरंत स्थानीय पुलिस को बता देते हैं। दिल्ली पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानव रहित बैरिकेड के बारे में सूचना आने पर तीन से पांच मिनट के अंदर कार्रवाई की जाती है और मानव रहित बैरिकेड को हटा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें