फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस इन दिनों यो यो हनी सिंह की तलाश में है। खबरों के अनुसार नागपुर पुलिस ने एक केस के सिलसिले में यो यो हनी सिंह और उनके पार्टनर बादशाह को ढूंढ रही है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में नागपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी है जिसके बाद से दिल्ली पुलिस दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हनी सिंह और उनके पार्टनर की तलाशी में लगी।

ज्वाइंट कमिश्नर(क्राइम) रविंदर यादव ने इस बात की पुष्टि तो की है कि नागपुर पुलिस ने उनसे मदद की गुहार लगाई है, लेकिन और किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

समाज में भद्दापन फैला रह हैं हनी सिंह

एक बातचीत में नागपुर के डीसीपी सिटी (जोन फोर) संजय लाटकर ने बताया कि उन्होंने मशहूर रैप स्टार हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ वहां के पंचपाओली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। दोनों पर आईपीसी की धारा 292 और 293 के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) ‌के तहत मामला दर्ज किया है।

डीसीपी नागपुर के खत के अनुसार, नागपुर की खोजी ‌टीम दोनों को दिल्ली, मुंबई तक खोज कर आ चुकी है पर दोनों का कहीं पता नहीं चला। अगर वह दोनों कहीं मिलें तो उन्हें पकड़कर नागपुर पुलिस के हवाले कर दें। नागपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि कई कोशिशों के बावजूद हनी‌ सिंह और उनका पार्टनर पकड़ा नहीं जा सका है। यहां तक कि ‌उसके घर और दफ्तर का भी पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के अनुसार ये दूसरी बार है जब नागपुर में हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 2012 में एक शो के स्थगित किए जाने के मामले में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में एक बार फिर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दूसरी बार दर्ज हुआ केस

शिकायतकर्ता आनंद पाल सिंह जब्बल ने शुरूआत में पंचपाओली पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखवाई थी कि ह‌नी सिंह के गाने असहज करने वाले होते हैं, जिससे समाज बुरा असर पड़ता है।

उस वक्त यह शिकायत अदालत में फाइल की गई थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था। बाद में हाई कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में एक विस्तृत जांच रिपोर्ट जमा कराने के लिए कहा था। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर हनी सिंह पर ताजा केस दर्ज किया गया है। हनी सिंह से ‌इस मामले में कोई बात नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें