फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को अलकायदा के आतंकियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने दिल्ली के सभी इलाके में आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए, पहचान बताने वालों को इनाम की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा इकाइयां भी अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलकायदा के वांछित आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर उनकी तलाश तेज की है। पोस्टरों में वांछित मोहम्मद शारजील अख्तर, मोहम्मद रेहान, अबू सुफियान, सैयद मोहम्मद अर्शियान, मोहम्मद शाहिद फैसल और मोहम्मद उमर के फोटो हैं। पोस्टर में पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इनमें से किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पोस्टर पर सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 भी दिया गया है। पुलिस ने पहचान या ठिकाने की जानकारी देने वालों को इनाम देने और उनका नाम गुप्त रखने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इन पोस्टरों को लगाने से आम लोग भी संदिग्ध या वांछित व्यक्तियों की पहचान में पुलिस की मदद कर सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें