निजामुद्दीन मरकज में फंसे लोग(फाइल फोटो)
- फोटो : जी पाल
पूरे देश में कोरोना संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बने निजामुद्दीन के मरकज के मौलाना साद अस्पताल में जाकर कोरोना टेस्ट नहीं करवा रहा है।
क्राइम ब्रांच ने मौलान साद से बोला है कि वो पहले जाकर कोरोना टेस्ट करवाएं और अपनी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपे। पुलिस जब डॉक्टर की रिपोर्ट देख लेगी उसके बाद ही मौलाना साद को पूछताछ में शामिल होने का समन किया जाएगा।
मौलाना साद इतने दिनों से जाकिर नगर के घर में क्वारंटीन पर है, बावजूद इसके अब तक उसने अस्पताल में जाकर कोरोना टेस्ट नहीं करवाया यह जानकारी क्राइम ब्रांच को पता चली है। पुलिस मान रही है कि जानबूझकर मौलाना साद क्राइम ब्रांच की जांच से बचना चाहता है।
सामने आकर प्रशासन का सहयोग करें जमाती : साद
पूरे देश में कोरोना संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बने निजामुद्दीन के मरकज के मौलाना साद का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें मौलाना ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे सामने आएं और प्रशासन का सहयोग करें।
यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संदेश में मौलाना ने कहा है कि इस समय पूरा देश महामारी का सामना कर रहा है। जब बंदा अपने बनाने वाले से दूर हो जाता है तो बनाने वाला करीब लाने के लिए ऐसे हालात लाता है।
इस महामारी से निपटने के लिए जरूरी है कि उसके टेस्ट कराने व क्वारंटीन करने के लिए कोई ले जाता है तो उसका सहयोग करना चाहिए। हर बीमारी का इलाज जरूरी है। पड़ोसियों का ध्यान रखें।