फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो वीडियो किया पोस्ट उसे दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी, पढ़ें क्या है मामला

Wed, 30 Jul 2025 07:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ममता बनर्जी ने जो वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था उसमें एक महिला दिल्ली पुलिस पर पीटने का आरोप लगाते हुए नजर आ रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि महिला के पति के बैंक खाते में वीडियो बनाने के अगले ही दिन 25 हजार रुपये आए हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर जिस वीडियो को पोस्ट कर दिल्ली में भाजपा और पुलिस पर बंगालियों पर अत्याचार कारने का आरोप लगाया था, उस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने फर्जी बता दिया है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि महिला ने पश्चिम बंगाल, मालदा के रहने वाले एक टीएमसी नेता बप्पी खान के कहने पर फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया था।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने जो वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था उसमें एक महिला दिल्ली पुलिस पर पीटने का आरोप लगाते हुए नजर आ रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि महिला के पति के बैंक खाते में वीडियो बनाने के अगले ही दिन 25 हजार रुपये आए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छवि खराब करने की नियत से सारी साजिश रची गई है। दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में अभी कोई एफआईआर नहीं की है। 

यह भी पढ़ें: अकेलेपन से हारा 25 साल का CA: सुसाइड नोट में लिखा, मौत जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा; मरने का तरीका कंपा देगा रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मालदा की रहने वाली सजनूर नामक महिला पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में परिवार के साथ रहती है। वह एक सार्वजनिक शौचालय में काम करती है। इसके सास-ससुर गीता कालोनी में काम करते हैं। 26 जुलाई को सजनूर ने दावा किया था कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसके व बच्चे के साथ मारपीट की। अगले दिन 27 जुलाई को इस वीडियो को ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए। मधु विहार थाना पुलिस साजिश समेत तमाम एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें