फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic: कश्मीरी गेट पर 560% बढ़ीं जाम की सूचनाएं, कालिंदी कुंज और द्वारका मोड़ पर भी भारी मुसीबत

Wed, 30 Jul 2025 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

कश्मीरी गेट, आईएसबीटी में 560, कालिंदी कुंज में 483 और द्वारका मोड पर 236 फीसदी जाम की कॉल में वृद्धि हुई है। ये मई व जून महीने का आकड़ा है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के बाद लगा भीषण जाम file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी गेट, आईएसबीटी, कालिंदी कुंज और द्वारका मोड़ राष्ट्रीय राजधानी में तीन ऐसी जगह हैं जहां जाम की सूचनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। राजधानी दिल्ली में कश्मीरी गेट, आईएसबीटी ऐसे जगह जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है। 

विज्ञापन


कश्मीरी गेट, आईएसबीटी में 560, कालिंदी कुंज में 483 और द्वारका मोड पर 236 फीसदी जाम की कॉल में वृद्धि हुई है। ये मई व जून महीने का आकड़ा है। हालांकि धौला कुंआ और खजूरी खास में जाम लगना काफी कम हुआ है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से तैयार किए गए डाटा के अनुसार वर्ष 2025 के मई व जून के महीने में वर्ष 2024 में मई व जून के महीने के मुकाबले कई जगहों पर जाम मुसीबत बनता जा रहा है। आकड़ों को देखे तो वर्ष 2024 में मई आैर जून के महीने में कश्मीरी गेट,आईएसबीटी, 10, कालिंदी कुंज में 12 और द्वारका मोड पर जाम की 25 सूचनाएं मिली थीं। 
विज्ञापन


वहीं ये आंकड़ा वर्ष 2025 के मई व जून महीने में क्रमश: 66,70 और 84 हो गया है। ऐसे में इन तीनों जगहों पर इस वर्ष जाम लगने में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, इस कारण जाम की सूचनाएं भी बढ़ी हैं। एनएच-48-शिवमूर्ति के पास जाम में 47.36 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 

पिछले वर्ष मई व जून महीने में यहां जाम की 95 सूचनाएं आई थीं, वहीं इस वर्ष ये सूचनाएं इस वर्ष मई व जून महीने में 140 हो गई हैं। हालांकि ये सुकून देने वाली बात है कि राजधानी में कई जगहों पर जाम कम हो रहा है और इन जगहों से जाम की सूचनाएं कम आ रही हैं। 

खजूरी खास में 26.92 प्रतिशत व धौला कुंआ में 1.44 फीसदी जाम की सूचना कम हुई हैं। वर्ष 2024 में मई व जून महीने में खजूरी खास से 52 और धौला कुंआ से 69 सूचनाएं   मिली थीं वहीं इस वर्ष इन दो महीनों में जाम की सूचनाएं क्रमश: 38 और 68 सूचनाएं ही मिलीं।

निर्माण कार्य के चलते लगता है जाम
दिल्ली में ज्यादातर निर्माण कार्य के चलते जाम लग रहा है। कहीं मेट्रो को तो कहीं पीडब्ल्यूडी का काम चलता रहता है। कालिंदी कुंज व एनएच-48 पर एनएचएआई काम का चल रहा है। कालिंदी कुंज में दिल्ली-मुंबई हाईवे और एनएच-48 पर काम के चलते सर्विस लेन बंद कर रखी है। एनएच-48 पर जाम को कम करने के लिए कट को बंद कर यू-टर्न बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए अध्ययन हो चुका है।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें