फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सुरक्षा रणनीति बदली, 18 डीसीपी संभालेंगे जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेपी प्रदर्शन-
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद किया बदलाव, मार्गों की सुरक्षा अब अलग-अलग जिला पुलिस संभालेंगी
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के मार्गों की सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से हालात का जायजा लिया था। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से यह नई रणनीति जारी की गई।
अब प्रदर्शन स्थल व आसपास के मार्गों की सुरक्षा का जिम्मा 17 से 18 डीसीपी संभालेंगे। एक विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी मौके पर रहेंगे। हर मार्ग की सुरक्षा एक जिला डीसीपी के नेतृत्व में उस जिले की पुलिस संभालेगी। अशोक रोड की सुरक्षा दक्षिण जिला पुलिस को, संसद मार्ग की दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस को और जंतर-मंतर रोड की नई दिल्ली जिला पुलिस को सौंपी गई है। सुरक्षा की पूरी कमान हर रोज एक विशेष आयुक्त के हाथ में होगी। उनकी सहायता के लिए दो संयुक्त आयुक्त और दो डीसीपी रिजर्व में रहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। टीमें मारपीट, पत्थरबाजी और बैरिकेड तोड़ने जैसी घटनाओं वाले स्थानों से सबूत जुटा रही हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐप-बेस्ड कैब, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनियों को धारा-163 लागू क्षेत्रों में सेवाएं सीमित करने की सलाह दी है। नागरिकों से भी प्रतिबंधित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन


ब्लूटूथ एप पर रोक
गृह मंत्रालय के आई4सी ने बिटहूब से बिटचैक एप को ब्लॉक करने को कहा है। यह ब्लूटूथ नेटवर्क आधारित मैसेजिंग एप इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के बिना भी संदेश भेजता है। दिल्ली पुलिस संसद चलो मार्च के दौरान ऐसे एप्स के इस्तेमाल की जांच कर रही है। आई4सी के अनुसार, इनका उपयोग दंगे या अफवाह फैलाने में हो सकता है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए खाना ले जा रहे लड़कों को निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में हिरासत में लेने के दावों को झूठा बताया। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने कहा कि पुलिस ने किसी को खाना ले जाने से नहीं रोका। लड़कों को केवल पहचान पुष्टि के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें