फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने 130 लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत अगस्त में 48 बच्चों सहित 130 लापता व्यक्तियों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया है। अभियान के तहत जिला उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड पर पूछताछ की गई। साथ ही स्थानीय मुखबिरों, परिवहन कर्मचारियों और फल आदि विक्रेताओं को भी सुराग प्राप्त करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया।
विज्ञापन

एक से 31 अगस्त के बीच पुलिस ने 48 लापता या अपहृत बच्चों और 82 वयस्कों को सफलतापूर्वक बरामद किया। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद सभी को उनके परिवारों से सुरक्षित मिला दिया गया।पुलिस उपायुक्त की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक पुलिस ने 931 लापता लोगों का पता लगाया है और उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया। इनमें 306 बच्चे और 625 वयस्क शामिल हैं। अगस्त में कापसहेड़ा पुलिस थाना ने सबसे अधिक लापता लोगों का पता लगाया है। इसमें 14 लापता बच्चों चार लड़के और 10 लड़कियां और 13 वयस्कों का पता लगाया। अमित गोयल ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 14 बच्चों का पता लगाया, जिनमें से अधिकांश लड़कियां थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें