नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।
अपराध शाखा के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, सेंट्रल रेंज ने 65 और एईकेसी टीम ने 10 मोबाइल बरामद किए। एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में तकनीकी निगरानी और आईएमईआई डेटा के विश्लेषण के जरिए इन फोन को अलग-अलग जगहों से ट्रेस किया गया। 30 मार्च को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सत्यापन के बाद सभी फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए। ब्यूरो