फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत': दिल्ली पुलिस ने तस्वीर साझा कर दिया खास संदेश, दिखा जज्बा

Thu, 15 Oct 2026 07:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस ने आज महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीरें साझा कर खास संदेश दिया है। एक्स पर पोस्ट में कहा गया कि भीड़ के साथ खड़ा होना आसान है, लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस चाहिए।
 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने तस्वीर साझा कर दिया खास संदेश - फोटो : @DelhiPolice/ अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मियों को दिखाया गया है। इन तस्वीरों के साथ पुलिस ने एक संदेश भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि भीड़ के साथ खड़ा होना आसान है, लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया (एक्स) पर महिला पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया है, 'It is easy to stand with the crowd, but it takes courage to stand alone' यानी भीड़ के साथ खड़ा होना आसान है, लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस की जरूरत होती है। पुलिस की ओर से साझा की गई तस्वीर में एक महिला पुलिसकर्मी कई प्रदर्शनकारियों के बीच अकेली देखी जा सकती है। 
 

दरअसल, 10 अक्तूबर को सीजेपी के आह्वान पर दिल्ली में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी और कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी। इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।

हिरासत में लिए गए लोगों में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव और यूट्यूबर ध्रुव राठी के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। अब दिल्ली पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर के साथ साझा किए गए इस संदेश को हालिया प्रदर्शनों के घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

सीजेपी 16 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर को प्रदर्शन का एलान किया। दिपके ने बुधवार को वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि, सभी लोग 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे। ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं लेकिन मुझे परवाह नहीं। 

प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में तैनात की जा चुकी हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम से प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें