जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के प्रदर्शन के बीच नया मोड़ आया है। प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे सांसदों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अनधिकृत प्रवेश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर यह कार्रवाई अनधिकृत प्रवेश के आरोप में की गई है। सांसद प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए परिसर पहुंचे थे।
विज्ञापन
जामिया के छात्र विश्वविद्यालय छात्र संघ को दोबारा बहाल करने, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसदों का परिसर पहुंचना इसी प्रदर्शन के बीच हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
छात्रों ने एक युवक को पकड़ा
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार शाम छात्रों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रों का आरोप है कि युवक परिसर में घुसकर दीवारों पर विवादित नारे लिखने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके बैग से अर्धसैनिक बल की वर्दी और कार्ड, जबकि जेब से तिरंगा झंडा और पावर बैंक मिलने का दावा किया गया। छात्रों ने इसे परिसर और आंदोलन को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने बिना बैज के ड्यूटी कर रहे कुछ सुरक्षाकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
निकाला गया मशाल जुलूस
इस बीच, जामिया एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष फैजान के मुताबिक, रविवार शाम गेट नंबर सात पर मशाल जुलूस निकाला गया। प्रशासन से बातचीत के लिए दोपहर करीब दो बजे दोबारा ईमेल भेजा गया। छात्रों ने छात्र संघ चुनाव बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।