फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में एक दुकान पर मिली संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस... पालिका बाजार में मचा हड़कंप

Sun, 27 Oct 2024 01:23 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में एक दुकान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संदिग्ध डिवाइस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पालिका बाजार में सत्यापन के दौरान एक दुकान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की है। यह संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल नेटवर्क जैमर की तरह काम कर रही है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस डिवाइस का सत्यापन किया जा रहा है। किसी भी तरह का मोबाइल नेटवर्क जैमर बेचना गैरकानूनी है। फिलहाल डिवाइस के सत्यापन के बाद दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें