फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने 12 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गैंगस्टर का सहयोगी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से लाई गई दो किलोग्राम हेरोइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और गुजरात पुलिस की वडोदरा अपराध शाखा ने एक संयुक्त अभियान में गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के एक प्रमुख सदस्य कुलदीप स्वामी (31) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पाकिस्तान से लाई गई करीब दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई गई है।
कुलदीप स्वामी राजस्थान के चूरू का रहने वाला है। वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र देलाना गिरोह से जुड़ा है। आरोपी गुजरात के वडोदरा में दर्ज 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। पुलिस उपायुक्त चैतन्य नारा ने बताया कि 12 सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे चांदनी चौक के कूचा घासी राम में उसे पकड़ा गया। उसके पास से हवाला राशि की पहचान के लिए इस्तेमाल मुद्रा नोट और कार की चाबियां मिलीं। बाद में उसकी निशानदेही पर नजफगढ़ के जय विहार फेज-1 से कार जब्त की गई। कार की डिकी में अतिरिक्त पहिए के पास बने गुप्त खाने में हेरोइन छिपाई गई थी। 13 सितंबर को विशेष प्रकोष्ठ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह गिरोह रंगदारी वसूलने और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक बहुस्तरीय नेटवर्क चला रहा था।
विज्ञापन

कोड शब्दों का इस्तेमाल और रंगदारी का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिये संकेत शब्दों, लाइव लोकेशन तथा मुद्रा नोटों की तस्वीरों का इस्तेमाल पहचान की पुष्टि के लिए करते थे। कुलदीप दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में रंगदारी की रकम पहुंचता था। उसे प्रत्येक काम के लिए 15 से 20 हजार रुपये दिए जाते थे। पांच सितंबर को महेंद्र देलाना के निर्देश पर कुलदीप मादक पदार्थों की खेप लेने अमृतसर गया था।
विज्ञापन

विदेश से संचालित गिरोह की गतिविधियां
महेंद्र देलाना गैंगस्टर रोहित गोदारा का सहयोगी है और विदेश से गिरोह की गतिविधियां संचालित करता है। महेंद्र देलाना तीन राज्यों में पांच से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है। रोहित गोदारा और महेंद्र देलाना उत्तर भारत में हत्या तथा रंगदारी के लिए गोलीबारी जैसी गतिविधियों से जुड़े हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें