फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: हिरासत में लिया गया ताहिर हुसैन का भाई, अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने का शक

Mon, 09 Mar 2020 01:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ताहिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के दौरान खुफिया विभाग के अधिकारी अंकित शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार ताहिर हुसैन पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ताहिर के भाई शाह आलम को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन




अंकित शर्मा की हत्या मामले की जांच में शाह आलम के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस को शाह आलम की तलाश थी। रविवार को ताहिर हुसैन की सहायता करने वाले पिता-पुत्र रियासत अली और लियाकत को भी कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया था। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार रियासत अली को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया और उसके पिता लियाकत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं हिंसा भड़काने के आरोपी तारिक रिजवी को जमानत मिल गई। आरोपी पिता-पुत्र पर हिंसा के दौरान भीड़ की अगुवाई करने, इलाके में पथराव करने और पेट्रोल बम फेंकने के आरोप थे।

गौरतलब है कि पुलिस ने 26 फरवरी को चांद बाग इलाके के नाले से अंकित शर्मा का शव बरामद किया था। उसके पिता रविंद्र कुमार ने ताहिर हुसैन पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। कई दिनों की तलाश के बावजूद भी ताहिर पुलिस के साथ नहीं आया।

बाद में उसे कोर्ट से गिरफ्तार किया गया। ताहिर हुसैन ने पुलिस को बताया था कि हिंसा के बाद वह मुस्तफाबाद के नेहरू विहार इलाके में गया था। इसके बाद दो दिन वह जाकिर नगर इलाके में तारिक के घर में छुपा था। 
विज्ञापन


6 मार्च को कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था। उत्तर-पूर्वी जिले में हुई हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें