फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का नौकरी मेला 14 दिसंबर को, नामांकन शुरू

Wed, 27 Nov 2019 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
job fair
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की ओर से न्यू पुलिस लाइन के स्पोर्ट्स ग्राउंड में नौकरी मेले का आयोजन किया जाएगा। एक्सिस बैंक के सौजन्य से 14 दिसंबर को लगने वाले नौकरी मेले के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन


आवेदनकर्ताओं की अलग-अलग शैक्षिक योग्यता को देखते हुए एक्सिस बैंक सभी संभावित नामी-गिरामी कॉरपोरेट कंपनियों को चयन के लिए बुला रहा है। 

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिसंबर माह में न्यू पुलिस लाइन में एक्सिस बैंक के सौजन्य से नौकरी मेले का आयोजन किया था। इस मेले में 128 कंपनियां शामिल हुई थीं। 

मेले में 8 हजार से अधिक पुलिस परिवारों के बच्चों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने आवेदन किया था। विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी कंपनियों ने अभ्यर्थियों की भर्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें