फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मेले का आज अंतिम दिन, मिलेंगे बंपर ऑफर

Wed, 27 Nov 2019 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्यापार मेला - फोटो : G Paul
विज्ञापन

39 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का बुधवार को आखिरी दिन है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न स्टॉल आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। कपड़ों से लेकर साज सज्जा तक के सामान पर विशेष छूट दी जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारों की मानें तो मेले में दुकानदारों से मोलभाव का भी मौका मिलेगा। चूंकि ज्यादातर दुकानदार अपने उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बेचना चाहते हैं। ऐसे में वह कम मुनाफे में भी ग्राहकों को बेहतर उत्पाद दे सकते हैं। इसका पूरा लाभ मेले में जाने वाले खरीददारों को मिलता है। 

मंगलवार को भी मेले में हजारों लोग पहुंचे। दोपहर में ही ऑनलाइन टिकट मिलने बंद हो चुके थे। वहीं मेट्रो स्टेशनों पर भी टिकट उपलब्ध नहीं थे। बुधवार को मेले के आखिरी दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


व्यापार मेले में अबकी बार चार लाख पहुंचे लोग
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार चार लाख दर्शकों ने शिरकत की। मंगलवार को 42 हजार लोगों ने मेले में खरीददारी का आनंद लिया। मेले में टयूनीशिया पवेलियन में जैतून की लकड़ी से बने उत्पाद लोगों को काफी पसंद आए। 

इनका घर की सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है। पवेलियन संचालकों का कहना है कि उत्पाद काफी नाजुक और महंगा है, इसलिए चोरी होने या टूटने का भी डर उन्हें रहता है। इसलिए इन चीजों को दूर से ही देखने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें