फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का जवान झज्जर गया तो परिवार समेत किया क्वारंटीन 

Sun, 19 Apr 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जवान को झज्जर (हरियाणा) स्थित अपने घर जाना भारी पड़ गया। पीसीआर पर ड्यूटी कर वह झज्जर पहुंचा तो उसे झज्जर पुलिस ने पकड़ लिया और जवान व उसके परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटीन करा दिया। 

विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली पुलिस ने एनसीआर व पड़ोसी राज्यों में रहने वाले अपने जवानों को उनके घर जाने पर रोक लगा रखी है। इस घटना से पड़ोसी राज्यों में रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों में अफरातफरी मच गई है। वहीं, मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला झज्जर के गांव मदाना निवासी हवलदार जयभगवान (50) की ड्यूटी पीसीआर पर है और फिलहाल आउटर जोन में तैनात है। वह एमपीवी कोरल-58 पीसीआर वैन पर ड्राइवर की ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हवलदार 15/16 अप्रैल की रात की ड्यूटी कर झज्जर स्थित अपने घर चले गए। इन्होंने घर जाने की सूचना न तो महकमे को दी और न ही सीनियर पुलिस अधिकारियों से अनुमति ली। बाद में झज्जर प्रशासन द्वारा बताया गया कि हवलदार जयभगवान व उसके परिवार को  16 से लेकर 30 अप्रैल तक क्वारंटीन कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी जवानों को पहले ही बता दिया गया था बिना सूचना दिए दिल्ली पुलिस का कोई भी जवान दिल्ली से बाहर नहीं जाएगा। 

जयभगवान ने ऐसा नहीं किया और बिना सूचना दिए गांव चला गया। इससे घटना से दिल्ली पुलिस व हरियाणा पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारियों से बात की जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को दिल्ली में ही होटल व रेस्टोरेंट में ठहराया जा रहा है।

मानी जाएगी लापरवाही, होगी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने 16 अप्रैल को फिर निर्देश दिए कि कोई भी जवान दिल्ली से बाहर नहीं जाएगा। अगर कोई दिल्ली से बाहर जाएगा या फिर सूचना देता है कि उसे क्वारंटीन कर दिया गया है तो उसकी लापरवाही मानी जाएगी। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें