फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना हेलमेट पहन लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली पुलिस

Tue, 28 Apr 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में घरों से बाहर निकलने वालों को जागरूक करने के लिए द्वारका जिला पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। कोरोना वायरस की तरह दिखने वाले हेलमेट को पहनकर पुलिस लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन द्वारका उन इलाकों में पहुंच रही है जहां लोग लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर घर से बाहर निकल रहे हैं। वैन के साथ चल रहे पुलिसकर्मी सिर पर कोरोना वायरस की तरह दिखने वाला हेलमेट पहनकर लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। 

लाउडस्पीकर से पुलिसकर्मी गाने गाकर लोगों को समझा रहे हैं। उन्हें घर में रहकर ही कोरोना वायरस से लड़ने की बात बता रहे हैं। बता रहे हैं कि लॉकडाउन रूपी बंदिश उनकी रक्षा के लिए है और वह घर की लक्ष्मणरेखा को पार न करें। पुलिस की इस मुहिम का लोगों ने भी स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें