रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जय भगवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इंस्पेक्टर जय भगवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। रोहिणी जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। जय भगवान सराय रोहिल्ला व शास्त्री पार्क थानाध्यक्ष रहे थे।
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर जय भगवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को छाती में गोली मारी है। वह सेक्टर-8, रोहिणी में परिवार के साथ रहते थे। वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की राष्ट्रपति की सुरक्षा सेल में तैनात थे।