पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूतावास अधिकारियों की मदद से लीना के फिंगर प्रिंट हासिल करने के बाद मृतका के फिंगर प्रिंट से उनका मिलान किया गया। मिलान सफल रहा और मृतका की शिनाख्त लीना बर्जर के रूप में की गई है।
दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर इलाके में मृत मिली विदेशी महिला की पहचान लीना बर्जर के रूप में कर ली है। दिल्ली पुलिस ने फिंगर प्रिंट के जरिए मृतका की शिनाख्त करने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूतावास अधिकारियों की मदद से लीना के फिंगर प्रिंट हासिल करने के बाद मृतका के फिंगर प्रिंट से उनका मिलान किया गया। मिलान सफल रहा और मृतका की शिनाख्त लीना बर्जर के रूप में की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पुलिस ने आरोपी की पांच दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है और आरोपी की मदद से कई साक्ष्य हासिल करने हैं। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले दूतावास के अधिकारियों की अनुमति लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। परिवार वालों के दिल्ली नही आने पुलिस ने खुद ही मृतका का अंतिम संस्कार किया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उसके अंतिम अवशेष को दूतावास द्वारा अधिकृत व्यक्ति को सौंप दिया गया है। इसे वह उसके परिवार वालों तक पहुंचा देंगे। उनका कहना है कि पुलिस अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उस रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि प्रारंभिक तौर पर लीना का दम घुटने से मौत होने की बात डॉक्टरों ने कही है।