फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने रविवार सुबह कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी। उसे जख्मी हालत में उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार है और चार माह से उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुदकुशी के प्रयास का मामला लग रहा है। पुलिस पीड़ित हेड कांस्टेबल के ठीक होने और उसके बयान का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी की वजह से ली थी छुट्टी

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कुतुब मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी है। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उसकी पहचान दयानंद (58) के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना की जानकारी मालवीय नगर पुलिस लाइन में रहने वाले उसके परिजनों को दी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। एक बेटा प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जबकि अन्य दो कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं।

पुलिस ने बताया कि दो मंजिल की ऊंचाई से छलांग लगाने की वजह से दयानंद के पैर और कूल्हे में गंभीर चोट है। दयानंद वर्ष 1976 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती चाणक्यपुरी थाने में थी। बीमारी की वजह से वह मेडिकल छुट्टी पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें