फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkman Gate Violence: पुलिस टीम पर पथराव और बलवा करने के मामले में एक और गिरफ्तार, अब तक 12 उपद्रवी अरेस्ट

Fri, 09 Jan 2026 10:41 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Delhi Turkman Gate Violence - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में मोहम्मद इमरान (36) नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा की पहचान पुलिस ने कर ली है।। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद शामिल हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यूपी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी बलवे से पहले मीटिंग करने आए थे। उन पर भी लोगों को भड़काने के आरोप लगे हैं। पुलिस जल्द नोटिस देकर उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए कहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिंसा के समय कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का रोल भी संदिग्ध पाया गया है। पुलिस इनको भी पूछताछ के लिए बुलाएगी। इसके अलावा कई व्हाट्सएप ग्रुप भी पुलिस के रडार पर हैं। इनके जरिए हिंसा फैलाई गई। पुलिस की सोशल मीडिया टीम लगातार इनकी पड़ताल करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


हालात देखते हुए पुलिस ने रामलीला मैदान से तुर्कमान गेट की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया हुआ है। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को मौके पर तैनात किया गया है। तुर्कमान गेट के आसपास दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद हैं। खुद पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन, संयुक्त पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा समेत जिले के तमाम अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस की ओर से लगातार बैठकें की जा रही हैं।

यह था पूरा मामला...
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान शरारती तत्वों ने हिंसा कर दी थी। करीब 150 से 200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। काफी देर चले बवाल को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शांत कराया। इस दौरान लाठी चार्ज करने के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। दरअसल कुछ शरारती लोगों ने अवैध अतिक्रमण की जगह मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैला दी थी। इसकी वजह से बवाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें