फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने अपहरण किए बच्चे को बचाया, एनकाउंटर में एक किडनैपर ढेर

Tue, 06 Feb 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षित बचाया गया बच्चा - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके से अपहरण किए गए कक्षा एक के छात्र को दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने छुड़ा लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया है।
विज्ञापन


एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके से अपहरण किए गए पांच साल के बच्चे को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में एक फ्लैट में छिपाकर रखा गया है। 
सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उस फ्लैट की घेरबंदी की, जिसमें रेहान गुप्ता को बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने जब फ्लैट का गेट खुलवाया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन


फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। जबकि दो घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

आपको बता दें कि 25 जनवरी की सुबह को छात्र का अपहरण हुआ था। नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला रेहान गुप्ता अपनी बहन के साथ सुबह करीब 7.30 बजे बस में सवार हुआ था। स्कूल बस में करीब 20 बच्चे थे। 

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिलशाद गार्डन इलाके में बस को रुकवाया और छात्र का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ड्राइवर की गोली मार दी थी। बदमाशों ने बच्चे के परिजनों  से 60 लाख की फिरौती मांगी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें