फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेएनयू के प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल पर एफआईआर, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 11:40 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

अंगोमचा बिमोल अकोइजम  पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया था। भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बर्खास्त प्रोफेसर एवं कांग्रेस के लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। यह एफआईआर 11 अक्तूबर 2026 को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के विवरण में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल है। इस मामले में जांच जारी है।

बता दें कि अंगोमचा बिमोल अकोइजम  पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय की इंटरनल कमिटी (आईसी) की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं, प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप क्यों है। कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप लगे हैं। कांग्रेस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें