दोस्त लूटे हुए माल में लेता था कमीशन
पूछताछ में बताया कि झपटमारी के माल में दोस्त कमीशन लेता था। जो स्कूटी शालीमार बाग झपटमारी में इस्तेमाल की गई थी, उसे दोस्त के कहने पर उसने पंजाबी बाग में लावारिस खड़ा कर दिया। इसके बाद उसके दोस्त ने इस स्कूटी की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पंजाबी बाग पुलिस को स्कूटी बरामद भी हो गई थी। पुलिस आरोपी दोस्त को भी तलाश कर रही है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने के लिए वारदात को अंजाम दे रहा था। इससे पूर्व वह दस वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।