फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को राजधानी को दहला सकते हैं आतंकी, दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट्स

Thu, 02 Jan 2020 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा जांच में जुटी दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की राजधानी एक बार फिर आतंकियों को निशाने पर है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमला कर सकते हैं। इनपुट्स में ये भी कहा गया है कि जम्मू कश्मीर के रास्ते आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं। देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस की आतंकी निरोधक दस्ते स्पेशल सेल को इन तरह के इनपुट्स दिए हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारतीय सेना की कार्रवाई के विरोध में आतंकी आतंकी हमला रचने की साजिश रच रहे हैं। आतंकी 26 जनवरी को दिल्ली व अन्य शहरों में आतंकी हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने दिए इनपुट्स में कहा है कि आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाके, मेट्रो व होटल में आतंकी हमला कर सकते हैं। आतंकी ऐतिहासिक इमारतों को भी अपना निशाना बना सकते हैं। आतंकियों का उद्देश्य दिल्ली व अन्य शहरों में अपनी उपस्थिति दिखाना है।  

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने ये भी बताया कि दिल्ली में 26 जनवरी को आतंकी हमले होने के कई इनपुट्स मिल चके हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बेरीकेड्स लगाकर जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी गई है। बाजारों, मॉल्स व भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक लाख का इनामी अमित कसाना गिरफ्तार

करीब दो दशक से यूपी में चल रही गैंगवार में शामिल अनिल दुजाना-रणदीप भाटी गैंग के एक बड़े गैंगस्टर को पकड़ने में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ ने अनिल दुजाना गैंग के बदमाश सचिन उर्फ अमित कसाना (37) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल व 11 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, अमित कसाना की गाजियाबाद के गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। दोनों ओर से कई हत्याएं भी हो चुकी हैं।

अमित की गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास व बलवा करने के 23 से अधिक मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को यूपी पुलिस की एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद अमित कसाना के साथी मनोज नंगला को गिरफ्तार कर लिया था।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर अमित कसाना जिले में आना वाला है। इसके बाद तत्काल इंस्पेक्टर जीत सिंह, एसआई पवन मलिक आदि की टीम बनाकर गांधी नगर के श्याम पार्क के पास छानबीन शुरू कर दी गई। सुबह 11 बजे स्कूटी सवार अमित को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने पिस्टल निकाल ली, लेकिन हवलदार प्रवीन ने फौरन उसे काबू कर पिस्टल छीन ली। पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि फिलहाल दादरी, गौतमबुद्ध नगर थाना पुलिस टीम को उसकी तलाश थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्रांतर्गत रिस्तल गांव निवासी अमित गैंगस्टर नरेश भाटी का भांजा है। नरेश गौतमबुद्ध नगर का जिला पंचायत अध्यक्ष था। गाजियाबाद के गैंगस्टर सुंदर भाटी से नरेश की गैंगवार चलती रहती थी। सुंदर ने नरेश की हत्या कर दी, जिसके बाद वह जेल भी चला गया। 2011 में सुंदर भाटी की भांजी की शादी में अमित कसाना ने अपने गैंग के बदमाशों के साथ मिलकर एके-47 से हमला किया। वारदात में चार लोगों की हत्या हुई। हमले में सुंदर भाटी बच गया। हमले के बाद अमित की गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन वह बाद में जेल से बाहर निकल गया। इसके बाद से दोनों के बीच गैंगवार जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें