फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिले चार गेलेंटरी पदक, 19 पुलिस अफसर व जवानों को राष्ट्रपति व पुलिस पदक की घोषणा

Fri, 25 Jan 2019 09:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस परेड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस-19 के मौके पर चार गेलेंटरी पदक मिले हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चार पुलिस जवानों को गेलेंटरी पदक के अलावा दो पुलिस अफसरों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 17 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। कुल 22 पुलिस अधिकारी व जवानों को पुलिस अवार्ड दिया गया है। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी को गेलेंटरी व सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दोनों दिए गए हैं।   

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर राहुल कुमार, रविन्द्र कुमार त्यागी, एएसआई राजेन्द्र कुमार व गुरमीत सिंह को बहादुरी के लिए गेलेंटरी पदक देने की घोषणा की गई है। दिल्ली में 13 सितंबर, 2008 को करोल बाग, बाराखंभा रोड, सेंट्रल पार्क और ग्रेटर कैलाश में सीरियल बम धमाके हुए थे। इनमें 29 लोग मरे थे और 135लोग घायल हुए थे। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि आतंकी हमलों को अंजाम देने वाला बाशीर उर्फ आतिफ बटला हाउस में छिपा हुआ है। यहां एनकाउंट हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। 

आतंकी आतिफ व मोहम्मद सैफ मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा शहीद हो गए थे। उस समय एसआई रहे राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इंस्पेक्टर रविन्द कुमार त्यागी को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। रविन्द्र कुमार त्यागी, एएसआई राजेन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह आदि की टीम ने अलीपुर में आतंकियों को सात मार्च, 2006 में घेर लिया था। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट फायरिंग हुई थी। बुलट प्रूफ जैकट पहने होने के कारण पुलिसकर्मी बच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ केबाद दो आतंकी गुलाम यजदानी उर्फ नावेद उर्फ याहया और अहसानउल्लाह हसन उर्फ काजोल घायल हो गए थे। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था। इन्होंने अलग-अलग गतिविधियों में 450 लोगों को मारा था। गुजरात केगृहमंत्री हिरेन पांड्या की हत्या की थी। रविन्द्र कुमार त्यागी को इससे पहले दो गेलेंटरी अवार्ड मिल चुके है। बटला हाउस में इनको गलेंटरी अवार्ड मिल चुका है। रविन्द्र कुमार त्यागी को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक भी दिया गया है। दस आतंकियों को गिरफ्तार करने के अलावा इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी(उस समय एसआई) ने स्पेशल सेल रहते हुए 11 एके-47, 60 पिस्टल, 550 कारतूस, 38 हैंड ग्रेनेड और करीब 50 किलो आरडीएक्स बरामद किया था।  

विशिष्ट सेवाओं के लिए विशेष पुलिस आयुक्त नुजहत हसन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरए संजीव को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। आरए संजीव ने 26 हजार पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति देने की रूपरेखा तैयार करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। सराहनीय सेवाओं के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध शाखा) डा. अजीत कुमार सिंगला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(भ्रष्टाचार निरोध शाखा) राजकुमार सिंह, डीसीपी(ट्रैफिक) गीता रानी वर्मा, डीसीपी डा. जॉय टिर्की, एसीपी मोहम्मद इकबाल, इंस्पेक्टर अतुल कुमार वर्मा(थानध्यक्ष महरौली), स्पेशल सेल में तैनात रविन्द्र कुमार त्यागी, महिला इंस्पेक्टर जयश्री गोसांई, महिला एसआई कौशल कुमारी, एसआई महेश सिंह, एएसआई राजबीर सिंह, हवलदार सतेन्द्र सिंह, हवलदार वीरेन्द्र सिंह, प्रेमचंद, दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय में तैनात हवलदार जगनिवासन आर, महिला हवलदार पूनम वर्मा और महिला हवलदार प्रोमिला को पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। डा. अजीत कुमार सिंगला ने 323 अपराधियों को गिरफ्तार करने, 1030 गांजा बरामद करने,31 पिस्टल व 83 कारतूस बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  

इंस्पेक्टर अतुल कुमार वर्मा ने चर्चित धौला कुंआ बलात्कार कांड समेत कई संगीन वारदातों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समय-समय पर शाबाशी ली थी। इंस्पेक्टर जयश्री गोसांई ने संसद हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय में तैनात हवलदार जगनिवासन आर के मीडियाकर्मियो से अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें