फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री और कांग्रेस पर क्या-क्या बोल गए सीएम योगी आदित्य नाथ

Fri, 25 Jan 2019 08:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा 
विज्ञापन
yogi adityanath
विज्ञापन

मेट्रो लाइन का शुभारंभ करने नोएडा पहुंचे देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका को पूर्वी यूपी की कमान से लोकसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की संभावनाओं पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कांग्रेस की स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव जैसी ही रहेगी। 'जीरो प्लस जीरो हमेशा जीरो ही होता है। कांग्रेस जीरो से जीरो पर ही रहेगी।' नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो में सफर करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक मेट्रो लाइन के शुभारंभ के दौरान यह बयान दिया है । 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ विकास कार्यों पर ध्यान देती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा, ‘‘अखिलेश सरकार सिर्फ घोषणा करती थी, हम काम करके दिखाते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोगों को घर बना कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 94 हजार लोगों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।’’ 

बता दें कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री इकोटेक-6 में बने हेलीपैड से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले ही उन्होंने यह बयान दिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें