अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार हवलदार अश्वनी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली के हत्या के मामले में वांछित आरोपी रोहित अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के इलाके में छिपा हुआ है। एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसआई अनुज व एसआई रविंद्र सिंह की टीम ने अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में जाल बिछाया गया और आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी रोहित ने अपने मामा और अन्य सहयोगियों (श्री कृष्ण, राजकुमार, सचिन, अरुण, राकेश राजू, गंगा राम, दीपक व अविनाश) के साथ मिलकर रोहिणी निवासी संदीप उर्फ पाजी की 2020 में बेरहमी से हत्या कर दी थी। सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। रोहित फरार चल रहा था। मृतक सचिन संदीप उर्फ पाजी का दोस्त था। संदीप अपने साथियों के साथ रोहित से बदला लेना चाहता था। उसने आरोपी रोहित को धमकी दी थी कि वह उसके मामा या उसके भाई में से किसी एक को मार देगा। साथ ही संदीप का शाहबाद डेयरी क्षेत्र के एक किन्नर के साथ प्रेम संबंध थे।
आरोपी रोहित और उसके मामा ने उनके रिश्ते के खिलाफ आपत्ति जताई थी और किन्नर के साथ संबंध नहीं रखने की धमकी भी दी थी, लेकिन संदीप ञ्च पाजी ने आरोपी रोहित व उसके मामाओं की बात नहीं मानी। इस कारण रोहित ने अपने मामाओं और अन्य साथियों के साथ मिलकर संदीप उर्फ पाजी लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे एक नाले में फेंक दिया। नाले में इसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। वह थाना शाहबाद डेयरी के इलाके में शराब बेचता था और सट्टा चलाने के काम में लिप्त हो गया था।