फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरगाह नहीं, पार्किंग है ये: नोएडा के इकोटेक में सैकड़ों कारें पानी में डूबीं, बारिश से सोसाइटी हुई जलमग्न

Tue, 25 Jul 2023 07:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के कई इलाकों में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ाने के बाद इकोटेक इलाके में सैकड़ों गाड़ियां पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन
हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद और नोएडा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाकों में लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं ताजा मामला नोएडा का है। जहां पर हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ाने के बाद इकोटेक इलाके में सैकड़ों गाड़ियां डूब गए। वीडियो में देख सकते हैं कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद खुली जगह पर खड़ी गाड़ियं डूब गई हैं। यहां एक दो गाड़ियां नहीं हैं बल्कि सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में हिंडन नदी में बाढ़ से सेक्टर–142 के पास पार्किंग में खड़ी सैकड़ों गाडियां डूब गईं। गाजियाबाद-नोएडा के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

विज्ञापन


पॉश हाउसिंग सोसाइटी में पानी ही पानी
वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को हुई बारिश की वजह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश हाउसिंग सोसाइटी में पानी भर गया। बारिश होने के बाद सुपरटेक इकोविलेज वन में चारों तरफ पानी ही पानी सड़कों पर नजर आ रहा है। सड़कों, पार्कों और बेसमेंट तक पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ड्रेनेज और सीवर सिस्टम फेल हो गए हैं। बारिश का पानी सोसाइटी से बाहर नहीं निकल पा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिसके बाद सोसायटी के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें