फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर बना खलनायक: मां की बेज्जती करने पर बेटे ने चाचा को मारी गोली, प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद; गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 04:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जापानी पार्क रोहिणी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने अपने चाचा पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा, तीन कारतूस और एक स्कोर्पियो कार बरामद है। 
विज्ञापन
arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव नगला पार में अपने चाचा पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले राज्य स्तर के बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नगला पार, सनौली, पानीपत, हरियाणा निवासी राजन फोड़ उर्फ मंत्री (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, तमंचा, तीन कारतूस और एक स्कोर्पियो कार बरामद है। आरोपी विकास लगरपुरिया का करीबी है। उसको देश से फरार कराते समय राजन उर्फ मंत्री ने ही नकली कागजात के आधार पर उसका पासपोर्ट तैयार करवाया था। इसके अलावा कई दूसरे गैंगस्टरों के भी यह पासपोर्ट बनवा चुका है।

विज्ञापन


स्कूल के समय यह हरियाणा चैंपियन था। बीमार होने की वजह से इसने बॉक्सिंग छोड़ दी थी। फिलहाल इसका फाइनेंस का धंधा था। एक शराब की दुकान में भी इसकी पार्टनरशिप थी। इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण समेत कुल चार मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर पंकज ठकरान व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि सनौली, पानीपत में हत्या के प्रयास में शामिल बदमाश दिल्ली के रोहिणी इलाके में अवैध हथियारों के साथ आने वाला है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया।

इस बीच टीम ने जापानी पार्क, रोहिणी में स्कोर्पियो सवार  युवक को छानबीन के लिए रोका। मुखबिर के इशारे पर उसकी कार की तलाशी लेने पर पिस्टल व दो कारतूस मिले। चालक सीट के नीचे एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी ने अपने चाचा पर हमला करने की बात स्वीकार कर ली। राजन ने बताया कि गांव में उसके चाचा आजाद से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व आजाद ने राजन की मां के साथ बदसलूकी थी। गाली-गलौज का जब राजन को पता चला तो उसने चाचा को सबक सिखाने के लिए 23 जून को गांव के रास्ते में उसकी कार पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन


एक गोली चाचा की कमर में लगी, लेकिन वह कार लेकर वहां से भागने में कामयाब हुआ। चाचा का इलाज हुआ। इसके बाद राजन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजन के कई गैंगस्टर से नजदीकियां है। वह उनके छिपने का इंतजाम करता है। इसके अलावा उनके फर्जी नाम-पतों पर पासपोर्ट भी बनवाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें