फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी दिल्ली पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ रही सख्त, 726 केस दर्ज, 882 गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 08:12 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान भी दिल्ली पुलिस नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त रही। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2020 में 400 करोड़ से भी अधिक के मादक पदार्थ बरामद कर 882 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ 726 एफआईआर भी दर्ज की।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों से समन्वय और अपनी रणनीति के तहत ही पुलिस इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स के इस्तेमाल से न सिर्फ समाज खराब होता है बल्कि बीमारी बढ़ने के साथ ही अपराध के ग्राफ में भी इजाफा होता है। ऐसे में क्राइम को कम करने के लिए नशे का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी हो जाती है।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि ड्रग्स पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से उन इलाकों की पहचान की गई जहां इसका धंधा ज्याता होता है। इसके लिए बकायदा मैपिंग कर हॉटस्पॉट का पता लगाया गया। क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, नारकोटिक्स टीम व लोकल पुलिस ने ऐसे लोगों पर नजर रखना शुरू किया जो पहले से इन धंधों को करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे साल समय-समय पर यूपी, एमपी, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर राज्यों से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इनके नेटवर्क से पता चला कि हेरोइन-स्मैक बरेली और बदायुं  के अलावा अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान के रास्ते भारत व म्यांमार से उत्तर-पूर्वी राज्य होती हुई उत्तर भारत पहुंच रही थी। बाकी कोकीन दक्षिण अफ्रीकी, अमेरिकी और दूसरे देशों से हवाई जहाज या कोरियर के रास्ते भारत आते थे।

कोरोना के दौरान लॉक डाउन हुआ, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने नशे के सौदागरों पर दबाव बनाकर रखा, जिसकी वजह से लगातार इनकी धरपकड़ और ड्रग्स की बरामदगी होती रही। अपराध शाखा ने एक मामले में 500 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा 10.46 लाख नशे की टेबलेट भी बरामद की गई। स्पेशल सेल ने अलग-अलग मामलों 66 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो का कहना है कि 2019 की तुलना में इस साल लॉक डाउन होने के कारण कम ही बरामदगी हुई, लेकिन पुलिस ने ज्यादा आरोपी पकड़े। समाज में नशे को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार कार्यक्रम किए जाते रहते हैं।

साल 2020

  • केस दर्ज    726
  • गिरफ्तारी  882


साल 2019

  • केस दर्ज    712
  • गिरफ्तारी  909


ड्रग्स बरामद                               2019                        2020
अफीम                                       2.01                         29.16
 चरस                                        48.5                           23.6
 गांजा                                     5447.532                    4378.67
 हेरोइन                                     662.84                        88.46
पॉपी हैड/ डोडा                        1696.6                        686.0719

विज्ञापन


(बरामद ड्रग्स सभी किलोग्राम में)
(नोट: सभी आंकड़े 15 दिसंबर तक के ही हैं)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें