फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी ने चुन्नी से फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

Thu, 16 Jul 2020 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान परीक्षित (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित में रखवा दिया है।हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूल रूप से  ढिकौली बागपत यूपी का रहने वाला परीक्षित अपने ससुर देवेंद्र के पास रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी मीनाक्षी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य हैं। परीक्षित सेंट्रल जोन में पीसीआर में तैनात था। जबकि उसके ससुर देवेंद्र दिल्ली पुलिस में जहांगीरपुरी खाने में तैनात हैं।

परीक्षित साल 2018  बैच का जवान था। गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे उसे चुन्नी के सहारे घर में लटका हुआ देखा गया। परीक्षित के ससुर देवेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें