फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का सिपाही ऑनलाइन ठगी का शिकार  

Mon, 17 Dec 2018 04:46 AM IST
राजेश सैनी राजीव कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का एक सिपाही ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। सिपाही के पास उसका एटीएम कार्ड मौजूद था, बावजूद ठगों ने उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जांच में पता चला कि बैंक में दिए मोबाइल नंबर को ठगों ने बंद करवाकर वारदात को अंजाम दिया, ताकि रुपये निकलने की जानकारी पीड़ित तक न पहुंचे। सिपाही की शिकायत पर छावला थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बैंक में दिए मोबाइल नंबर को बंद करवाकर वारदात को दिया अंजाम 
अलीपुर के ताजपुर कलां गांव निवासी सुनील कुमार(34) दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती उत्तर पश्चिम जिले की पीसीआर पर है। गत 10 दिसंबर को उसके मोबाइल नंबर पर बैंक से मेसेज आया कि उसके एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया है। बिना किसी कारण के कार्ड ब्लॉक होने की जानकारी मिलते ही सिपाही मॉडल टाउन स्थित बैंक की शाखा में गया।

विज्ञापन

एटीएम कार्ड पास था, फिर भी ठगों ने खाते से निकाले 50 हजार रुपये

जहां बैंक अधिकारियों ने बताया कि उसने एटीएम कार्ड के इस्तेमाल के दौरान कई बार गलत पिन नंबर डाल दिया था, जिसकी वजह से कार्ड ब्लॉक कर दिया गया। अधिकारियों से यह भी पता चला कि उसके खाते से 8 दिसंबर को नजफगढ़ स्थित एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। सुनील ने बैंक अधिकारियों को बताया कि उसने हाल-फिलहाल में कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है। सुनील ने घटना की शिकायत छावला थाने में दर्ज करवाई।
 
जांच में पता चला है कि आरोपियों ने रुपये निकालने से पहले सुनील द्वारा बैंक में दिए मोबाइल नंबर को एक घंटे के लिए बंद करवा दिया था। उसके बाद आरोपियों ने पांच बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। सुनील ने वारदात में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें